एनएसजी इस महीने फिर भोपाल में करेगी मॉक ड्रिल

भोपाल
यदि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई तो प्रदेश पुलिस महकमें के चुनिंदा जवान एनएसजी की कठिन ट्रैनिंग पर जा सकते हैं। दरअसल कोरोना के चलते पिछले डेढ़ साल से यहां के जवान एनएसजी की ट्रैनिंग में नहीं जा पा रहे हैं।  

प्रदेश के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा में तैनात टीम के जवानों के साथ ही काउंटर इंटेलीजेंस के जवान पिछले कई वर्षों से एनएसजी में ट्रैनिंग लेने जाते रहे हैं। कोरोना के चलते पिछले साल यह ट्रैनिंग नहीं हो पाई थी। इस साल भी अब तक यह ट्रैनिंग नहीं हो सकी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों की मानी जाए तो यदि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई तो काउंटर इंटेलीजेंस के चुनिंदा जवानों को ट्रैनिंग पर भेजा जा सकता है।

पिछले महीने भोपाल के कई जगहों पर मॉक ड्रिल कर चुके एनएसजी के कमांडोज सितम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में फिर से भोपाल आने वाले हैं। इस दौरान भी वे कई बड़ी इमारतों और महत्वपूर्ण स्थानों पर मॉक ड्रिल कर सकते हैं। इससे पहले अगस्त में एनएसजी कमांडोज ने विधानसभा भवन, हमीदिया अस्पताल, भारत भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण भवनों पर मॉक ड्रिल किया था। अब फिर इस संबंध में एनएसजी ने पुलिस मुख्यालय को यह सूचना दी है कि वह सितम्बर में एक बार फिर से भोपाल में आकर मॉक ड्रिल करेगी। इस सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय ने मॉक ड्रिल के लिए औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *