NTA ने की जारी दिल्ली यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस टेस्ट की तारीख
नई दिल्ली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की तारीख जारी कर दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक, परास्नातक,एमफिल और पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं एनटीए कराती है। इन परीक्षाओं के लिए 27 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार पूरी आधिकारिक सूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। SUV खरीदने का आपके लिए बेहतरीन मौका यहां क्लिक करें अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएगी और तीन स्लॉट यानी पाली में होगी। पहली पाली 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और तीसरी पाली 5 बजे से शाम 7 बजे तक सभी दिन होगी।
30 साल से अधिक आयु के लिये – 1 करोड़ का जीवन बीमा मात्र ₹490/माह*. टर्म जीवन बीमा योजना इन 2 घंटे की परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल होंगे और हर सवाल के लिए 4 नंबर दिए जाएंगे। हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। वहीं पेपर सिर्फ अंग्रेजी भाषा में सेट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सवालों की संख्या 50/100 होगी। वहीं एम.फिल/पीएचडी के लिए प्रश्नों की संख्या 50 होगी। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 जुलाई को ही शुरू हो गई थी।
वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी। बताया गया है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी समय से जारी कर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें-Gate 2022 Registration: गेट के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक पर जाकर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन जो उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में उपस्थित होना चाहते हैं वे सारी जानकारी एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in जाकर विस्तार से देख सकते हैं। उम्मीदवारों नए अपडेट के लिए एनटीए और डीयू की वेबसाइटों पर जानकर चेक करते रहें।
