योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर दिया खास संदेश, डॉक्टर राधाकृष्णन को किया याद 

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपके राष्ट्रवादी विचारों का प्रखर आलोक, शिक्षित, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु हम सभी को सतत प्रेरित करता रहेगा। इके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने लोगों को शिक्षक दिवस की भी बधाई दी है। शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, शिक्षक दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु, शिष्य के चरित्र एवं भविष्य के निर्माता होते हैं, ज्ञान के दीप को प्रज्ज्वलित कर अज्ञानता के तिमिर को हराते हैं। राष्ट्र-निर्माण में निरंतर रत सभी आदरणीय गुरुजनों को शत् – शत् नमन। 

बता दें कि योगी आदित्यनाथ दो दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। आज सुबह उन्होंने 150 लोगों की समस्याओं को गोरखनाथ मंदिर में सुना और उनका जल्द से जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्या का समाधान जल्द किया जाए ताकि लोगों को अपनी समस्या लेकर गोरखपुर ना आना पड़े और ना ही इसके लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़े। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबह मंदिर में पूजा-अर्ना की और आधे घंटे गोशाला में बिताया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *