किसान महापंचायत के बहाने पश्चिमी UP का माहौल गरमाने की तैयारी
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिसौली में होने वाली किसान महापंचायत में पांच लाख किसानों के पहुंचने का दावा किसान संगठनों की तरफ से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देशभर के 500 किसान संगठनों के प्रतिनिधि और किसान सिसौली में पहुंचेंगे। किसान पंचायत के बहाने पश्चिमी यूपी की सियासत गरमाने की प्लानिंग भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की तरफ से की जा रही है। इस महापंचायत के अंदरखाने कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन प्राप्त है। किसानों के जमावड़े को देखते हुए लखनऊ से लेकर मुजफ्फरनगर तक सरकार और प्रशासन भी चौकस हो गया है। राजमार्गों की निगरानी में हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन से भी बाहर से जिले में आने वालों पर नजर रखी जाएगी।
पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो सिसौली में आयोजित किसान महापंचायत से पहले, प्रशासन ने प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की आठ कंपनियों को तैनात किया है, जिसमें एक हजार से अधिक कर्मियों और मेरठ क्षेत्र के सभी जिलों के लगभग एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।
