आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे चिकित्सकीय उपकरण

रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के निवास स्थान पर आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधियों ने 211 आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध करवाए। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखकर आदिवासी बहुल तहसीलों के 85 आदिवासी विकास खंडों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और कोविड पीड़ित लोगों के उपचार के लिए लगभग 1.50 करोड़ की लागत के आॅक्सिजन कंसेंट्रेटर और आधुनिक तकनीकयुक्त 10 आईसीयू बेड उपलब्ध करवाए।

इन चिकित्सकीय उपकरणों को स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने झंडी दिखाकर रवाना किया, कोरोना महामारी की तीसरी लहार की संभावना को देखते हुए आईसीआईसीआई बैंक ने लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से 211 आॅक्सिजन कॉन्सेन्टर प्रदान किये है इसके आलावा प्रदेश के दुरस्थ अंचलों के 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आई सी यू सहित जीवन रक्षक उपकरण वेंटिलेटर आदि आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से किया जाएगा। जिसमें कुल लागत 1 करोड़ रूपए जशपुर जिले के पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगुजा के सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बलरामपुर के वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमश: 3 और 4 आईसीयू बेड सहित जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात कर प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों एवं दूरस्थ अंचलो में मरीजो के उपचार हेतु जीवनोपयोगी उच्च चिकित्सा उपकरण प्रदान किये। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बैंक के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सहयोग की सराहना की और कोरोना काल में इस योगदान को महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस अवसर पर पंचायत विभाग के सचिव आर प्रसन्ना एवं आईसीआईसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *