जम्मू-कश्मीर: पुंछ सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश, सेना ने किया नाकाम 

 श्रीनगर
 जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों में आतंकियों ने लगातार दो बार घुसपैठ की कोशिश की है और दोनों ही बार भारतीय सेना ने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है। गुरुवार को फिरोजपुर में तो आज पुंछ सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। रिपोर्ट के अनुसार पुंछ सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने एलओसी पर नाकाम कर दिया। भारतीय सेना की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि इस घुसपैठ के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

डिफेंस पीआरओ की ओर से इस घुसपैठ की जानकारी देते हुए कहा गया है कि बीती रात पुंछ सेक्ट में लाइन ऑफ कंट्रोल पर घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे हमारी सेना ने फायरिंग करके विफल क दिया है। इससे पहले गुरुवार को सेना ने फिरोजपुर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तान घुसपैठिए को गिफ्तार किया था। जोकि फायरिंग के दौरान घायल हो गया था। जबकि उसके दो साथी फिरोजपुर बॉर्डर के उस पार भागने में सफल हुए। फिरोजपुर के एसएसपी राजपाल सिंह ने कहा कि घुसपैठिए को उसकी जांघ में गोली लगी है, उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *