ओपेन बुक एग्जाम में फेल 35 सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स
भोपाल
भोज विवि ने संचालित 40 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए इसमें यूजी एवं पीजी के दोनों एग्जाम शामिल हैं, लेकिन इसमें ओपेन बुक एग्जाम में भी 35 सौ से अधिक छात्र फेल हो गए और करीब 1188 ऐटीकेटी आए हैं। विवि के कुलपति प्रो. जयंत सोनवलकर ने बताया कि 77 हजार 776 छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें 72 हजार 885 छात्र पास हुए हैं शेष फेल या ऐटीकेटी हुए हैं। इस साल विवि का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा। अभी वर्तमान में एडमिशन भी चल रहे हैं। ऐसे दूरस्थ अंचलों के छात्र इसमें मनपसंद कोर्सों में प्रवेश ले सकते हैं।
