पहला दिन: इंग्लैंड ने बनाए 3 विकेट पर 53 रन

नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत को उसकी पहली पारी में 191 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी भारत के स्कोर से 138 रन पीछे है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अबतक दो और उमेश यादव ने एक विकेट लिए हैं। स्टंप के समय डेविड मलान 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन और क्रैग ओवर्टन आठ गेंदों पर एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके अलावा कप्तान जो रूट ने 21, रोरी बर्न्स ने पांच रन बनाए, जबकि हसीब हमीद खाता खोले बिना आउट हुए। इससे पहले, भारत की ओर शार्दुल ठाकुर ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 57 और कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *