मुख्यमंत्री चौहान ने मंडला और धार सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडला और धार जिलों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में, मैं और मध्यप्रदेश के सभी नागरिक शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना तथा घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मण्डला और धार जिलों के कलेक्टर्स को प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के निर्देश भी दिए गए हैं।

मण्डला जिले में कल रात्रि एक ट्राले और आटो की टक्कर में चार नागरिकों की मृत्यु हुई और 10 नागरिक घायल हो गए। बिनेका बायपास के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का उपचार मण्डला जिला अस्पताल में करवाया जा रहा है। दूसरी दुर्घटना एक और दो सितम्बर की मध्य रात्रि को धार जिले में हुई है। निम्बाहेड़ा (राजस्थान) से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टैक्सी बदनावर के पास पलट जाने से तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में नौ व्यक्ति घायल हुए हैं। घायल लोगों के उपचार की व्यवस्था की गई। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन नागरिकों को उपचार के लिए रतलाम भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *