समस्त बाढ़ पीढित परिवारों को खाद्यान्न भी नहीं बांट पायी सरकार: कांग्रेस
भोपाल
बड़े-बड़े दावे और बेलगाम बयानबाजी करने के बावजूद मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार चंबल संभाग के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में पूरी तरह से फेल हुई है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि चंबल संभाग में 52932 परिवार पीड़ित हुए हैं जो या तो पूरी तरह तबाह हो गए या उनका आंशिक नुकसान हुआ है थोड़ी जनहानि भी हुई है। लेकिन दुर्भाग्य जनक है कि सरकार अभी तक केवल 32319 परिवारों को ही खाद्यान्न दे पाई है। क्षतिग्रस्त मकानों की सहायता के लिए 1433 पीड़ितों के लिए 59 लाख 15हजार400 की सहायता राशि दी गई है जो औसतन 4127 रुपए ही होती है। इसी तरह 33496 लोगों को 21 करोड़ 33 लाख 19 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है जो कि औसतन ₹6368 होती है। सरकार ने जो किराया देने के दावे किए थे मुफ्त खाद्यान्न देने के वादे किए थे आर्थिक सहायता देने की बातें की थी वह सब एक महीने बाद भी पूरे नहीं हो सके हैं। यह इस सरकार की असली सूरत है।
भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बताए कि कितने दिनों में प्रदेश के इन बाढ़ के विवश पीड़ितों कोसहायता या राहत पहुंचेगी?क्या बचे हुए 20हजार से अधिक पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न मिलेगा भी या नहीं सरकार साफ साफ क्यों नहीं बताती।
पाकृतिक आपदा से उजड़े विवश लोगों को सहायता के लिये तरसाना क्या उचित है।
गुप्ता ने कहा कि चंबल संभाग के जनसेवक यहां जाकर आशीर्वाद मांगने में डर रहे हैं।सुबह शाम नेहरू जी को पुकारने वाले गृह मंत्री इन बाढ पीड़ितों की समस्यायों पर खामोश रहते हैं।गुप्ता ने कहा कि इस बेरोजगारी(B) जन्मदाता(J) पार्टी (P)में कोई भी अपना हफ्ता छोड़ना नहीं चाहता है।
