पुनिया के साथ बैठक खत्म, शाम को मिले वेणुगोपाल से
रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 50 से अधिक विधायकों के समूह ने आज दोपहर दिल्ली में कांग्रेस संगठन प्रभारी पी एल पुनिया से मिलकर दो टूक कह दिया है कि उनकी आस्था कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हैं। राज्य में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। अब कांग्रेस मुख्यालय में शाम चार बजे महासचिव वेणुगोपाल से उनकी मुलाकात हुई और यहां भी विधायकों ने वही बात रखी। दिल्ली में एक साथ किसी राज्य के विधायकोंं के इतनी बड़ी संख्या में जुटने को लेकर कांग्रेस ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों की नजर भी लगी हुई,वहीं पूरा छत्तीसगढ़ बेचैन है कि दिल्ली में हो क्या रहा है?
