काशी -अयोध्या के बीच धार्मिक व ईको पर्यटन का सुझाव

 वाराणसी 
काशी से प्रयागराज, चित्रकूट और अयोध्या के बीच पर्यटन की संभावनाएं तलाशने फैम टूर पर निकला टूर आपरेटरों का दल तीन दिवसीय दौरा के बाद वाराणसी लौट आया है। उन्होंने चारों स्थानों को जोड़ते हुए धार्मिक और ईको पर्यटन की दृष्टि से संयुक्त सर्किट बनाने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि पर्यटकों को इन स्थानों पर ले जाने के लिए तीन से चार दिन का पैकेज तैयार किया जा सकता है।

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन (टीडब्लूए) के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि पूरे दौरे की बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे तीन से चार दिन में मंडलायुक्त को सौंप दी जाएगी। राहुल मेहता ने बताया कि काशी-प्रयागराज-चित्रकूट और अयोध्या न केवल धार्मिक पर्यटन के लिए उपयुक्त सर्किट है, बल्कि इसे ईको टूरिज्म के साथ भी जोड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *