राजधानी से रायपुर, जयपुर के लिए उड़ान जल्द ही

भोपाल
भोपाल से जल्द ही रायपुर- बिलासपुर एवं जयपुर की उड़ान शुरू हो सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अब एयरलाइंस कंपनियों को उड़ान संचालन में बढ़ोतरी की अनुमति दे दी है। अब 65 फीसद के बजाय 72.5 फीसद क्षमता के साथ उड़ानों का संचालन हो सकेगा।

इस आदेश के बाद भोपाल से भी उड़ानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद बंधी है। एयर इंडिया की रायपुर एवं जयपुर उड़ान कोरोना काल में बंद कर दी गई थी। अब यह फिर से शुरू होने की संभावना है। इस उड़ान को अब रायपुर, बिलासपुर, जयपुर रूट पर चलाने की उम्मीद की जा रही है। इंडिगो की अहमदाबाद एवं आगरा उड़ान भी अगले माह से शुरू होगी। राजा भाे ज एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल का कहना है कि नए आदेश के बाद हवाई यातायात में बढ़ोतरी होना निश्चित है। वैसे भी एयर ट्रैफिक पर कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

अगले माह तक एयर ट्रैफिक कोरोना से पहले की स्थिति में पहुंचने की उम्‍मीद

कोरोना के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उड़ानों की संख्या लगातार कम हो रही थी, लेकिन अब हवाई यातायात कोरोना से पूर्व की स्थिति में आ रहा है। वर्तमान में भोपाल से 13 जोड़ी उड़ानों का संचालन हो रहा है। कोरोना से पहले 15 जोड़ी उड़ानों का संचालन हो रहा था। दो उड़ानें शुरू होते ही भोपाल में कोरोना से पहले की स्थिति में हवाई यातायात हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *