अब प्रदेश के आठ संग्रहालयों में नहीं होगी मुफ्त में तफरी

भोपाल
धार जिले के छप्पन महल मांडू  स्थित जिला पुरातत्व संघ द्वारा स्थापित संग्रहालय सहित प्रदेश के आठ संग्रहालयों में अब पर्यटक और आम नागरिक अब मुफ्त में सैर नहीं कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें शुल्क भी देना होगा। संस्कृति विभाग ने यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए और कैमरे,वीडियो कैमरों के लिए अलग से शुल्क तय कर दिया है।

सू्रत्रों के मुताबिक  जिला पुरातत्व संघ द्वारा मुरैना, भिंड, दतिया, सागर,दमोह, सिवनी,रतलाम और छप्पन महल मांडू में संस्कृति विभाग के जिला स्तरीय संग्रहालय स्थापित है। अभी तक यहां किसी भी पर्यटक के भ्रमण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता था। लेकिन इन संग्रहालयों के जीर्णोद्धार और वार्षिक रखरखाव के लिए राजस्व जुटाने अब संस्कृति विभाग ने यहां प्रवेश के लिए शुल्क लगाने का निर्णय लिया है।  

इसके बिना उन्हें इन संग्रहालयों में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।  ये प्रवेश शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यहां पर्यटकों से मिलने वाली राशि से संग्रहालयों के रखरखाव और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार का काम किया जाएगा।

भारतीय नागरिकों को अब यहां प्रवेश करने के लिए दस रुपए का टिकिट खरीदना होगा। वहीं विदेशी नागरिकों को इसके लिए सौ रुपए का टिकिट लेना होगा। स्टिल कैमरा साथ ले जाने पर सौ रुपए और वीडियो कैमरा ले जाने पर चार सौ रुपए का शुल्क पर्यटकों को यहां देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *