दतिया में 16 अगस्त से पार्थिक शिवलिंग का होगा निर्माण – डॉ. मिश्रा

भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्रावण मास में हर-हर महादेव-घर-घर महादेव की उद्घोषणा के साथ दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिये राजघाट कॉलोनी में बैठक की। उन्होंने कहा कि 16 से 20 अगस्त तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जायेगा। बैठक में धर्म प्रेमी, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये एक करोड़ 14 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उक्त राशि प्रदान की है।

सर्पदंश के प्रकरण में 4 लाख रुपये की सहायता प्रदत्त

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने शुक्रवार को नेपाल सिंह को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। तहसील बड़ौनी के ग्राम भीटी की श्रीमती रामकली का अप्रैल में सर्पदंश के कारण निधन हो गया था। शासन द्वारा उक्त सहायता राशि स्व. रामकली के पति नेपाल सिंह को प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *