एनएसयूआई में आकाश की जगह नया अध्यक्ष जल्द

रायपुर
लंबे अरसे बाद प्रदेश में युवाओं को एनएसयूआई का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए 10 से 12 नामों को फाइनल किया गया है।  दिल्ली के एनएसयूआइ कार्यालय में आज इनका साक्षात्कार हो रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के 10-12 पदाधिकारियों का दिल्ली में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है और इस वक्त वे सभी दिल्ली में मौजूद हैं। संगठन ने स्पष्ट कर दिया है अब सिफारिश नहीं बल्कि सक्रियता व कार्यप्रदर्शन के आधार पर  पद मिलेगा।

इनमें भावेश शुक्ला, आदिल खेरानी, तनमीत छाबड़ा, अमित शर्मा और आदित्य सिंह व अन्य का नाम शामिल है। एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने बताया कि कार्यों के आधार पर मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ से 10 से 12 नाम को फाइनल किया गया है।

जल्द ही दोनों ही प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। एनएसयूआइ के छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के 10 से 12 नाम को फाइनल किया गया है। इसमें वर्तमान ईकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष और संगठन में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोडऩे वालों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *