करोंद में खुला 24 घंटे सातों दिन चलने वाला टीकाकरण केंद्र

भोपाल
 प्रदेश में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान निर्देश दे चुके हैं कि फिर से टीकाकरण में तेजी लाई जाए। वहीं इसे लेकर नवाचार भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब 24 घंटे सातों दिन चलने वाला टीकाकरण केंद्र शुरू किया गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा में करोंद क्षेत्र के सरदार पटेल स्कूल में केयर संस्था के सहयोग से 24 घंटे 7 दिन चलने वाले टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ किया।

विश्वास सारंग ने बताया कि यहाँ दोनों प्रकार की वेक्सीन उपलब्ध है। यहाँ पहला और दूसरा डोज लगाया जा रहा है। केन्द्र पर ऑनलाइन- ऑफलाइन दोनों तरह की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक वेक्सीनेट हो जाये, यह सरकार का प्रयास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नित नये प्रयोग एवं नवाचार मध्यप्रदेश में हो रहा है।

उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण रोकने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काम किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू किया। आर्थिक स्थिति को पुन: प्लानिंग कर सुदृढ़ किया। वेक्सीन का निर्माण करवाया और भारत को कोरोना मुक्त करने के सफल प्रयास किये। विश्वास सारंग ने कहा कि डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भरकस प्रयास किये। टीका बनाने से लेकर टीकाकरण कराना एक चुनौती पूर्ण कार्य रहा लेकिन सभी के सहयोग से इसमें सफलता प्राप्त हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *