अंतरराज्यीय चोर गिरोह से 30 लाख के जेवरात के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर
आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं पुलिस भी उन पर नकेल कसने के लिए कमरतोड़ मेहनत कर रही है। और इसी क्रम में इंदौर क्राइम ब्रांच (Indore crime branch) और लसूड़िया पुलिस (Lasudia Police) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह (interstate thief gang) का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही लगभग 30 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात बरामद किये है।

2 से अधिक वारदातों का हुआ खुलासा
बतादें कि इंदौर में चोरी से लेकर लूट की वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा था। जिसके बाद से ही पुलिस चोर गिरोह की लगातार धरपकड़ के लिए सक्रिय थी। और तभी क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को धरदबोचा। पकड़ाए गए आरोपी देवेंद्र उर्फ देवी गुर्जर और भूरा उर्फ पवन आर्य से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। जिसमें करीब 12 से अधिक चोरियों का खुलासा हुआ है।

30 लाख का माल जब्त
हेड क्वार्टर एसपी अरविंद तिवारी इंदौर क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 30 लाख का माल बरामद किया है। जिसमें सोने चांदी के आभूषण शामिल है। आरोपियों ने बताया कि वो मध्य प्रदेश,राजस्थान, महाराष्ट्र के कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बताया कि वो सुने मकानों को निशाना बनाते थे। और चोरी की वारदातों को अंजाम देता थे। दोनों अपराधियों का महाराष्ट्र और राजस्थान में भी कई अपराधिक रिकॉर्ड है। फ़िलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और शहर में हुई अन्य वारदातों के मामलों में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *