PM मोदी ने डिजिटल पेमेंट सॉल्युशन लॉन्च किया

नई दिल्ली
 देश में डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डिजिटल पेमेंट सॉल्युशन e-RUPI लॉन्च किया। डिजिटल पेमेंट सॉल्युशन e-RUPI का मुख्य लक्ष्य ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट को आसान और सुरक्षित बनाना है। डिजिटल पेमेंट सॉल्युशन e-RUPI को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ मिलकर तैयार किया है। इसकी लॉन्चिंग के दौरान पीएम ने कहा कि e-RUPI डिजिटल ट्रांजेक्शन को एक नया आयाम दे रहा है। इससे टारगेटेड और ट्रांसपैरेट डिलिवरी में सभी को बड़ी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस सदी में टेक्नोलॉजी लोगों की जीवन से जुड़ रहा है और E RUPi उसका भी प्रतीक है।

E-RUPI कैश और कॉन्टैक्ट लैस पेमेंट करने का एक महत्वपूर्ण साधन है और यह क्यू-आर कोड और SMS स्ट्रिंग बेस्ड ई-वाउचर के रूप में काम करेगा। यूजर्स इस सेवा के तहत कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के बगैर भी भुगतान कर सकेंगे।

ऐसे कर सकेंगे E-RUPI का उपयोग

E-RUPI सर्विस का मातृ एवं बाल कल्याण योजनाओं के तहत दवा और न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराने वाली योजना, टीबी उन्मूलन और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा निजी क्षेत्र के कर्मचारी भी इस पेमेंट प्लेटफॉर्म का आसानी से उपोयग कर पाएंगे।

बीते माह लांच किया था “मत्स्य सेतु” ऐप

केंद्र सरकार ने बीते माह ही Matsya Setu मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप को ICAR और CIFA ने तैयार किया है और इसे NFDB की ओर से फंडिंग मिली हुई है। इस मोबाइल ऐप में अलग-अलग प्रजाति के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल दिए गए हैं। साथ ही इस प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ मछलियों के प्रजनन, बीज उत्पादन और ग्रो-आउट संवर्धन पर बुनियादी जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *