मानव सेवा हैं सबसे बड़ी सेवा : मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल

मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। संसार में सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा ही है। विश्व स्कार्फ-डे के अवसर पर दतिया में स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह बात कही। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा को गले में स्कार्फ पहनाया गया।

डॉ. मिश्रा ने स्काउट एवं गाइड द्वारा मानव सेवा के लिए किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। उन्होंने उपस्थित जनों से आव्हान किया कि स्काउट एवं गाइड के द्वारा किए जाने वाले कार्यों से सदैव सीख लेना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्काउट के गले में डला हुआ स्कार्फ उसकी प्रतिज्ञा का प्रतीक है। स्कार्फ, स्काउट को सदैव मानव सेवा करने की प्रतिज्ञाओं की याद दिलाता है और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है।

सेवढ़ा बायपास पर स्मृति वन के पौधरोपण कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया में सेवढ़ा बायपास पर स्मृति वन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने समारोह में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। डॉ.मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखकर ही अपनी भावी पीढ़ियों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं।

डॉ. मिश्रा प्रजापति समाज के महा सम्मेलन में हुए सम्मिलित

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा रविवार को दतिया में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में प्रजापति उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित महा सम्मेलन में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज वसुधैव कुटुंबकम की भावना के अनुरूप सभी से मिलजुल कर रहने वाला समाज है। प्रदेश सरकार समाज के उत्थान के लिए हर संभव सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, पूर्ववत सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *