वन विहार में 5 हजार 950 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में वन्य प्राणियों और प्राकृतिक सौन्दर्य के दीदार करने के लिए फ्रेन्डस्-डे और रविवार के अवकाश के दिन पर्यटकों की अच्छी-खासी उपस्थिति दर्ज की गई।

वन विहार उद्यान संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि शाम तक 5 हजार 442 लोग वन विहार उद्यान में वन्य प्राणियों को देखने पहुँचे। प्रबंधन को 2 लाख 45 हजार 950 रूपए की आय प्राप्त हुई। बताया जाता है कि रविवार की सुबह से वन विहार उद्यान के गेट पर वाहनों की लम्बी लाइन लगी थी। उद्यान में आने वालों को मास्क लगाकर अन्दर आने की अनुमति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *