बच्‍चों के लिए इस तरह बनाएं टेस्‍टी टोफू

टोफू बहुत हेल्‍दी होता है इसलिए बच्‍चों की डाइट में इसे जरूर शामिल करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि बच्‍चों के लिए टोफू कैसे बनाएं तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है।

यहां हम आपको बताएंगे कि बच्‍चों की डाइट में कैसे हेल्‍दी और टेस्‍टी तरीके से आप टोफू को शामिल कर सकती हैं।

​टोफू सूप

बच्‍चे के लिए टोफू का सूप बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप टोफू (टुकड़ों में कटा हुआ), एक कप लो सोडियम चिकन की तरी, एक कप मशरूम (कटा हुआ), 1 टमाटर, आधा कप कटा हुआ एस्‍पैरेगस, आधा कप रोस्टिड मीठी लाल शिमला मिर्च, आधा कप ताजी हरी मटर, एक गाजर, एक चम्‍मच इटैलियन सीजनिंग और तीन चम्‍मच ऑलिव ऑयल।

​कैसे बनाएं टोफू का सूप

एक बर्तन लें और उसमें दो चम्‍मच ऑलिव ऑयल डालें। इसमें टोफू डालकर उस पर इटैलियन सीजनिंग डालनी है। सीजनिंग को टोफू पर अच्‍छी तरह से लगा दें। इसे दो से चार घंटे तक मैरिनेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।

इसके बाद पैन को गैस पर रखें और उसमें ऑलिव ऑयल डालें।

फिर इसमें मैरिनेट किया हुआ टोफू डालकर पांच से आठ मिनट तक पकाएं। टोफू को हल्‍का भूरा होने तक दोनों तरफ से पकाएं। इसके बाद इसमें चिकन की तरी और टमाटर डालना है। इसमें उबाल आने दें।

​आगे के स्‍टेप्‍स

जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें और मशरूम, मटर और एस्‍पैरेगस डालें। इस मिश्रण को पांच मिनट तक पकाएं या सब्जियों के मुलायम होने तक पकाएं।
अब आपको शिमला मिर्च डालकर दो से तीन मिनट तक पकाना है। फिर गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
इस सूप को कटोरी में डालकर चीज से गार्निश कर के सर्व करें।
आप बच्‍चे के हिसाब से सूप को गाढ़ा और पतला कर सकती हैं।

​बच्‍चों के लिए टोफू के फायदे

टोफू में सभी नौ तरह के अमीनो एसिड के साथ हाई क्‍वालिटी प्रोटीन भी होता है। बच्‍चे के विकास और ग्रोथ के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि रेड या प्रोसेस्‍ड मीट की जगह टोफू ज्‍यादा अच्‍छा होता है।

​टोफू के पोषक तत्‍व

टोफू में विटामिन बी1, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, सिलेनियम, फास्‍फोरस, मैग्‍नीशियम, कॉपर, जिंक और आयरन जैसे कई तरह के विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं। ये पोषक तत्‍व बच्‍चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं।

इसमें अल्‍फा लिनोलिक एसिड और अल्‍फा लिनोलेनिक एसिड जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं। ये दिमाग, आंखों और दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए आवश्‍यक हैं। एक साल से 18 साल के बच्‍चों को रोजाना 0.7 से 1.6 ग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड की जरूरत होती है।

​इम्‍यूनिटी को बढ़ाते हैं

टोफू में फेनोलिक, फ्लेवेनॉइड और थियोल जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट भी होते हैं जो फ्री रेडिकल डैमेज को रोकते और सूजन काे कम करते हैं। इस तरह इम्‍यूनिटी बढ़ती है। इसमें इसोफ्लेवोंस जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं जो हड्डियों, हार्ट को हेल्‍दी रखते हैं और इम्‍यूनिटी को बढ़ाते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *