मुख्यमंत्री चौहान ने टोक्यो ओलिम्पिक में हॉकी टीम की अर्जेन्टीना पर हुई जीत की बधाई दी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम की अर्जेन्टीना पर हुई जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अर्जेन्टीना पर जीत पर हर भारतीय और प्रदेशवासियों को गर्व है। भारतीय हॉकी टीम में शामिल इटारसी (मध्यप्रदेश) के विवेक सागर पर इटारसी के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी गर्व है। विवेक सागर ने एकमात्र गोल कर देश की टीम को जीत हासिल करवाई। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम क्वार्टर फायनल में पहुँच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *