एश्ले बार्टी को ओलिंपिक में सीधे सेटों में मिली हार

टोक्यो
 ओलिंपिक खेलो में टेनिस की सिंगल्स स्पर्धा में एक बड़ा उलटफेर हुआ। हाल ही में विंबलडन का खिताब जीतने वाली विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन की टेनिस खिलाड़ी सारा सोरिबेस ने सीधे सेटों में हराया। सोरिबेस ने इस मुकाबले में बार्टी को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में बार्टी ने 55 बेजां गलतियां कीं।

आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को दुनिया की 48वें नंबर की महिला खिलाड़ी सारा सोरिबेस ने आसानी से हरा दिया। विंबलडन जीतने के 15 दिन बाद महिला सिंगल्स मुकाबलों में यह बार्टी की पहली हार है। उन्होंने विंबलडन के फाइनल में कैरोलिना प्लिसकोवा को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *