एंडी मरे ओलिंपिक की सिंगल्स स्पर्धा से हुए बाहर

टोक्यो
 ब्रिटेन के दो बार के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन एंडी मरे ने दायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टोक्यो ओलिंपिक खेलों की टेनिस पुरुष सिंगल्स स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने सेंटर कोर्ट पर कनाडा के नौवीं वरीय फेलिक्स आगुर अलियासामी के खिलाफ मैच से पूर्व यह फैसला किया। हालांकि मरे अपने जोड़ीदार जो सेलिसबरी के साथ मिलकर डबल्स में खेलते रहेंगे।

मरे ने कहा, 'मैं सिंगल्स से हटने पर वास्तव में निराश हूं, लेकिन मेडिकल टीम ने मुझे दोनों स्पर्धाओं में से किसी एक में ही भाग लेने की सलाह दी थी। इसलिए मैंने सिंगल्स से हटने का मुश्किल फैसला किया। अब मेरा पूरा ध्यान डबल्स पर रहेगा।' मालूम हो कि मरे ने 2012 लंदन ओलिंपिक और 2016 रियो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *