धमाकों के बाद कानपुर में छिपने वाले थे अलकायदा के आतंकवादी

कानपुर
लखनऊ में पकड़े गए आतंकी मिनहाज और मुशीर समेत उनके साथियों को लेकर एटीएस टीम गुरुवार की देर रात कानपुर आई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान छह घरों को निगरानी में लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटनाओं को अंजाम देने के बाद आतंकियों ने चमनगंज, नई सड़क और जाजमऊ के इन्हीं घरों में छुपने की योजना बनाई थी।

एटीएस टीम बीते एक सप्ताह से आतंकी मिनहाज और मुशीर से पूछताछ में लगी थी। उसके तीन साथियों लईक, मुस्तकीम और शकील से भी पूछताछ हो रही थी। गुरुवार की देर रात असलहों की सप्लाई को समझने के लिए एटीएस टीम पांचों को शहर लेकर पहुंची। यहां आफाक नाम के संदिग्ध की तलाश थी। कुछ इलाकों में छापेमारी भी की गई। आफाक के जानने वाले लोगों से भी पूछताछ हुई, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान एजेंसी को छह घरों का भी पता लगा, जिनके बारे में आतंकियों को तब बताया गया था जब वह असलहा को देखने के लिए कानपुर आए थे।

घरों में हुई थी बैठक, छुपने की थी योजना
आतंकियों ने इन्हीं घरों में बैठक करने के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में घटना करने के बाद यहीं पर छुपने की योजना थी। एजेंसी ने चमनगंज, नई सड़क और जाजमऊ में इन घरों को चिन्हित किया। इनमें रहने वालों को पूछताछ के लिए बुलाया नहीं गया, मगर इनके घरों के बाहर निगरानी जरूर बड़ा दी गई। सूत्रों के मुताबिक, यहां रहने वाले लोगों का मूवमेंट ट्रैक किया जा रहा है। सम्भवता इनके मूवमेंट से संदिग्ध आफाक के बारे में कुछ सूचना मिल सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *