महुअन टोल पर BJP विधायक पूरन प्रकाश का हंगामा, टोलकर्मी को जड़ा थप्पड, फ्री कराया टोल

मथुरा
यहां महुअन टोल पर भाजपा विधायक की दबंगई देखने को मिली। इस दौरान भाजपा विधायक ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और टोल भी कुछ समय के लिए फ्री करा दिया। दरअसल, विधायक का आरोप था कि टोल के कर्मचारी बेवजह वाहन रोकते हैं, जिसके कारण जाम लगता है और लोगों को परेशानी होती है। वहीं, टोल प्रबंधन ने कहा कि किसी भी वाहन को 30 सेकंड से अधिक समय तक नहीं रोका जाता है।
 
खबर के मुताबिक, यह पूरा मामला शनिवार शाम का है। बलदेव से विधायक पूरन प्रकाश अपने काफिले के साथ आगरा की तरफ से मथुरा लौट रहे थे। टोल प्रबंधन ने बताया कि भाजपा विधायक के आगे जो गाड़ी थी, उसे टोल पर कुछ सेकंड के लिए रोककर एंट्री करने के बाद जाने दिया गया। इसके बाद जैसे ही विधायक की गाड़ी पहुंची तो सिग्नल नीचे आ गया और कुछ ही सेकंड में सिग्नल ऊपर हो गया। इसी पर भाजपा विधायक गुस्साए गए।

उन्होंने गाड़ी से उतर कर टोल कर्मी को थप्पड़ मार दिया। कहा कि मेरी गाड़ी को टोल पर रोका गया। भाजपा विधायक के कहने पर उनके साथ चल रहे पुलिस कर्मी व अन्य ने सभी टोल फ्री करा दिए और बिना टोल दिए करीब 18 मिनट तक वाहन गुजरते रहे। उसी दौरान विधायक ने कहा कि यहां तैनात कर्मचारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। 
विधायक ने वहां खड़े होकर डीएम और एसएसपी से ही शिकायत की। जब तक विधायक वहां रहे, जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा करते रहे। वहीं, विधायक पूरन प्रकाश ने टोल कर्मी को थप्पड़ मारने के आरोप को गलत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *