शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद शीघ्र जारी हो सकती है सूची, सिंधिया समर्थकों को भी पर्याप्त जगह

भोपाल
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार फिर से बनने के बाद पिछले 16 महीने से निगम ,मंडल ,आयोग और प्राधिकरनो में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति टलती जा रही है। फिल्में कई निगम मंडल कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा हासिल करने वाले हैं। संभवत यही कारण है कि पुनः सरकार बनने के बाद इन महत्वपूर्ण पदों की कुर्सी प्राप्त करने के लिए आस लगाए बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कई नेताओं की उम्मीदें परवान चढ रही है। लेकिन सरकार की ओर से मुक्ति लगातार चलते रहने के कारण इन नेताओं में अब निराशा के भाव सामने आने लगे हैं। संभवत इसी बात को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन के मुखिया वीडी शर्मा इस दिशा में कुछ सक्रियता दिखाने लगे हैं।

शिवराज सिंह चौहान कुछ दिन पूर्व ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर चुके हैं। संभव है कि अन्य मुद्दों के साथ ही निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा अवश्य हुई होगी। 2 दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री निवास पर बीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा  की मुख्यमंत्री के साथ इस विषय को लेकर लंबी चर्चा हुई है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय सर संगठन महामंत्री शिवप्रकाश अचानक भोपाल पहुंचे ।

मुख्यमंत्री ने उनसे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मुलाकात की। बंद कमरे में लगभग 1 घंटे चली मुलाकात में अन्य विषयों के साथ निगम मंडल में नीतियों को लेकर भी चर्चा हुई ऐसा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की योग्यता एवं अन्य मापदंड तय किए गए हैं जिसमें खरा उतरने के बाद ही सूची में उनका नाम शामिल किया जाएगा। भाजपा और भाजपा की सरकार के अंदर खाने में लगातार बढ़ती सरगर्मी के बीच अब दावेदारों में अपने संरक्षक नेताओं के इर्द-गिर्द जी चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। उसे लगने लगा है कि विधानसभा के मानसून सत्र के पूर्व ही निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष की सूची को अंतिम रूप देकर सरकार द्वारा जारी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *