सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकवादी को किया ढेर 

 श्रीनगर 
जम्मू-कश्मीर से लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ की खबर आ रही है। कुलगाम के मुनंद इलाके में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है। इससे पहले शनविरा को भी बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।
 
अधिकारियों ने बताया था कि उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका समुचित उत्तर दिया गया। उन्होंने कहा था कि इसके बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गयी। इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *