10-12 वीं बोर्ड छात्रों के लिए इस बार भी छह असाइनमेंट, कोर्स में कटौती भी

रायपुर
छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की अनिश्चितता के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं व 12 वीं के स्कूली छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत इस बार भी फिछले साल की तरह छह असाइनमेंट होंगे और शैक्षणिक मूल्यांकन के लिए इसका परिपालन हर छात्र को सीजी बोर्ड के तहत करना होगा। मतलब सिलेबस में 30 से 40 फीसदी की कटौती भी यथावत ही रहने वाली है। मालूम हो कि अभी वर्तमान सत्र का कक्षा बारहवीं का परिणाम भी नहीं आ पाया है।

विभाग के सचिव व्हीके ३, ४, गोयल के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में कटौती के साथ-साथ असाइनमेंट के जरिये शिक्षा और मूल्यांकन की व्यवस्था इस साल भी जारी रहेगी। अगस्त माह से जनवरी माह तक कुल 6 असाइनमेंट जारी किये जायेंगे। पहला असाइनमेंट अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में जारी किया जायेगा। उसके बाद मंडल की तरफ से प्राचार्यों के लिए दिशा निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। स्कूली छात्रों व स्कूल प्रबंधन के साथ मंडल की सतत मानीटरिंग होते रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *