नाराजगी की खबर को पीसीसी चीफ ने किया खारिज

रायपुर
निगम मंडल में अरसे बाद हो रही नियुक्ति के बीच कई संभावित नामों के न होने व जिनके नाम घोषित हो चुके हैं,को लेकर पार्टी कार्यकतार्ओं में नाराजगी होने की बात को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने खारिज कर दिया है। उन्होने कहा है कि अभी और भी पद हैं जिनमें नाम घोषित होने हैं। बचे लोगों को भी अन्य जगहों पर एडजस्ट किया जायेगा। संगठन में भी काम करने का मौका देंगे। इतना बड़ा कांग्रेस परिवार हैं थोड़ी बहुत निराशा स्वाभाविक हैं उन लोगों को जो उम्मीद रखे थे,लेकिन नाराज कोई नहीं हैं। सभी से बात करेंगे,इसलिए की कार्यकतार्ओं की मेहनत से ही हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कुशलता के साथ जिस प्रकार ढाई साल में छत्तीसगढ़ ने नई उपलब्धि हासिल की है,15 साल तक गड़बड़ घोटाला करने वालों को दरअसल रास नहीं आ रहा है इसीलिए वे ही उलूल जुलूल बयान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *