राजधानीवासी फिर ले सकेंगे सिनेमा, जंगल सफारी व स्विमिंग पुल का मचा

रायपुर
काफी लंबे समय से बंद वाटर पार्क, थीम पार्क, सिनेमा हॉल, थिएटर, स्विमिंग पूल, जंगल सफारी, तेलीबांधा, बूढ़ा तालाब, पुरखौती मुक्तांगन का मचा एक बार फिर राजधानीवासी ले सकेंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज उक्त आदेश जारी कर दिए।

जारी आदेश के मुताबिक सभी ग्रंथालयों का संचालन उनकी बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा के साथ तथा कोविड-19 टीके के दोनों डोज ले चुके सदस्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले आओ पहले पाओ के नियम अनुसार किया जाएगा। सभी वाटर पार्क, थीम पार्क, सिनेमा हॉल/थियेटर, स्विमिंग पूल तथा सामूहिक स्थल जैसे जंगल सफारी, तेलीबांधा, बूढ़ातालाब, पुरखौती मुक्तांगन आदि आम जनता हेतु उनके प्रचलित समय से अधिकतम रात्रि 8 बजे तक खोले जा सकेंगे। किन्तु सिनेमा हॉल/थियेटर का संचालन उनकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्तियों के लिए किया जा सकेंगा। संबंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा नगरीय निकाय / विभाग इसके निलए उत्तरदायी होंगे। भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी गाईडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। होटल, रेज्ञ्स्टोरेंट-बार एवं क्लब रात्रि 10 बजे तक खुलें रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *