विभाग के 20 मॉडल विकासखण्डों से 2 लाख कृषक परिवार होंगे लाभान्वित

भोपाल

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रदेश में उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 मॉडल विकासखण्डों को विकसित किया जायेगा। इनके माध्यम से उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़े 2 लाख कृषक परिवार लाभान्वित होंगे। विभाग में सहायक उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राज्य मंत्री कुशवाह गुलाब उद्यान में वर्ष 2017 बैच के नव-नियुक्त अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि विभाग की योजनाओं को नव-नियुक्त अधिकारी अच्छी तरह से समझें। किसानों को योजनाओं की जानकारी से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि योजनाओं में लक्ष्यों का निर्धारण किसानों की माँग के अनुसार किया जाये। योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *