ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के 8 तालाबों का 627 लाख से होगा जीर्णोद्वार

ग्वालियर
ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 8 तालाबों  का 627 लाख 57 हजार की लागत से जीर्णोद्वार कार्य के प्रशासकीय आदेश जारी कर दिए गए है।   उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह के विशेष प्रयास से प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई है।  

मंत्री कुशवाह ने बताया कि  आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के तहत  राज्य सरकार  विकास कार्यों पर पूरा पूरा ध्यान दे रही है। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में विकास कार्यों और किसानों की  योजनाओं को गति प्रदान करना राज्य शासन की प्राथमिकता है।  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने बताया कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए  तालाबों को गहरा करना,  उनके  जीर्णोद्धार के कार्यों को प्राथमिकता से कराने के लिए उनके द्वारा पिछले एक दशक से लगातार पहल की जा रही थी, जिसे अब सफलता प्राप्त हुई। इन तालाबों के रिनोवेशन  होने से  तालाबों के आसपास के हजारों किसानों को,  ग्रामीणों को पीने के लिए पानी, मवेशी के लिए पानी और खेती के लिए पानी मिलेगा। इससे ग्रामीणों के जीवन में बदलाव आएगा।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि वर्तमान में आवश्यकता है कि  भूजल  संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए,  ताकि भविष्य में हमें जल संकट की चुनौती का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए हमें आज से प्रयास करना होगा और इसी कड़ी में तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है।  उन्होंने बताया कि जिन तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इनमें 13 लाख 18 हजार से  बहांगी  खुर्द तालाब,  15 लाख से   बड़ेरा तालाब,  19 लाख 27 हजार से टिहौली तालाब, 50 लाख 20 हजार से बिजौटी तालाब, 25 लाख 30 हजार से  जखारा तालाब,  111 लाख 50 हजार से  बिलारा तालाब, 165 लाख  से पारसेन  तालाब और  232 लाख 12 हजार से जलालपुर पिकअप बियर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *