उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बड़ा बयान जुलाई में जारी होगा 10वीं-12वीं के परिणाम

इलाहबाद
उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बड़ा बयान आया है। दिनेश शर्मा का कहना है कि यूपी बोर्ड जुलाई माह में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की मार्कशीट और परिणाम जारी कर सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने पहले ही कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम तैयार करने के लिए मानदंडों की घोषणा कर दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 56 लाख विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें कक्षा 10वीं के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं के प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जबकि कक्षा बारहवीं के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग को विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग द्वारा प्रवेश, यूपी बोर्ड परिणाम 2021 आदि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो छात्र अपने बोर्ड के परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगले बोर्ड में उपस्थित हो सकते हैं।

विशेष रूप से नियुक्त शिक्षक, यूपी बोर्ड परिणाम 2021 के मूल्यांकन का कर्तव्य पूरा करेंगे। हालांकि, परिणाम जारी करने की सही तारीख और समय अभी तक घोषित नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 के बारे में किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक घोषणा पर नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *