मंत्री स्मृति ईरानी ने घटाया अपना वजन,शेयर की हाफ सेल्फी

मुंबई

पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एकता कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. स्मृति ईरानी और एकता ने सालों पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम किया था. आज सालों बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार हैं. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे की तारीफ, हौसलाफजाई करते दिखते हैं. अब स्मृति ईरानी की सेल्फी फोटो पर एकता ने कमेंट किया है.

स्मृति ईरानी ने घटाया वजन, एकता कपूर ने किया ये कमेंट
स्मृति ने इंस्टा पर अपनी हाफ सेल्फी शेयर की है. इस फोटो को देख लगता है कि स्मृति ईरानी ने अपना वजन घटाया है. इस बात की पुष्टि तब और भी ज्यादा हुई जब उनकी दोस्त एकता कपूर ने कमेंट किया. एकता कपूर ने लिखा- thinnnnnn. एकता के कमेंट का जवाब स्मृति ईरानी ने दिल वाले इमोजी के साथ दिया. फोटो में स्मृति ईरानी नो मेकअप लुक में दिख रही हैं. स्मृति ने हैडफोन्स लगाए हुए हैं. उनके बाल खुले हैं. कैप्शन में स्मृति ने लिखा- कुछ समय हुआ है.

एकता ही नहीं स्मृति ईरानी की इस तस्वीर कई सेलेब्स के कमेंट्स आए हैं. फैंस को स्मृति ईरानी का ये लुक उनके द्वारा निभाए गए किरदार तुलसी की याद दिला रहा है. एक यूजर ने लिखा- मैम आप पतली और सुंदर दिख रही हैं.  दूसरे यूजर ने लिखा- पुरानी तुलसी वापस आ रही है. शख्स ने लिखा- स्मृति ईरानी शायद इंडस्ट्री में वापसी करने वाली हैं. स्मृति ईरानी को सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लाइमलाइट मिली थी. ये सीरियल 8 साल चला था.

इसमें स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था जोकि घर घर में मशहूर हुआ था. स्मृति ने साल 2000 में टीवी शो आतिश और हम हैं कल आज और कल के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था. कई सालों तक एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रहने के बाद स्मृति ईरानी ने राजनीति ज्वॉइन की. वे बीजेपी की कद्दावर नेता हैं. स्मृति का सारा फोकस अब राजनीति पर है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *