कोविड परिस्थितियों में शिक्षण योजना पर यूट्यूब लाइव के माध्यम से चर्चा

 भोपाल

कोविड परिस्थितियों में शिक्षण योजना के विषय पर विभागीय चर्चा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार, 23 जून 2021 को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक यूट्यूब लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। यूट्यूब लाइव में संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस. के द्वारा कोविड की परिस्थितियों में आगामी माह में राज्य की शिक्षण-अधिगम योजना, शिक्षकों के लिए शिक्षण योजना से संबंधित कार्य और फिट इंडिया मूवमेंट पर मैदानी अधिकारियों और शिक्षको से चर्चा की जायेगी।

उप संचालक डॉ. अशोक पारीक ने बताया कि यूट्यूब लाइव कार्यक्रम में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक लोकशिक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाइट, एपीसी, बीआरसीसी, बीएसी और शिक्षकों के द्वारा सहभागिता की जाएगी। राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल की लाइव लिंक https://youtu.be/ypKd6RUqYRo पर चर्चा का प्रसारण किया जाएगा। सभी विद्यार्थी और शिक्षक इस लिंक का उपयोग कर कार्यक्रम को देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *