जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आगरा में भाजपा की बेचैनी के बीच बसपा सुकून में 

 आगरा  
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है, लेकिन पार्टी समर्थित दो दावेदारों ने पार्टी नेतृत्व की नींद उड़ा रखी है। वहीं बसपा इस खेल में सबसे ज्यादा मजे लेते हुए चैन की वंशी बजा रही है। भाजपा को डर इस बात का है कि एक को टिकट दिया तो दूसरा कहीं बगावत न कर बैठे। ऐसे में पार्टी अभी तक टिकट फाइनल करने में असमंजस में दिख रही है। 

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के 18 सदस्य जीते। पिछली बार भाजपा के मात्र पांच सदस्य ही चुनाव जीते थे। तब सपा ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया था। बाद में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो पार्टी समर्थित प्रत्याशी ने सदस्यों को अपने पक्ष में कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। इस बार तो पार्टी के पास 18 सदस्य हैं। उसे बहुमत के लिए आठ सदस्य चाहिए। भाजपा से इस पद के लिए दावेदार पहले तो चार थे। अब दो दावेदारों को ही प्रमुख माना जा रहा है। भाजपा के सामने परेशानी ये है कि पार्टी के ही दो समर्थित जीते सदस्यों ने जोरदारी से ताल ठोंककर नींद उड़ा रखी है। दोनों किसी तरह से मानने को तैयार नहीं हैं। एक प्रत्याशी स्वयं ब्रज क्षेत्र में पदाधिकारी हैं। जबकि दूसरी प्रत्याशी के ससुर का राजनीतिक इतिहास पुराना है। उनके पास तीन दर्जन से भी ज्यादा सदस्य हैं। वह विधानसभा के चुनाव में भी अपना भविष्य देख रहे हैं। वहीं दूसरी सदस्य के पास एक दर्जन से कुछ ज्यादा सदस्य हैं। वह भी पूरी तरह से चुनाव लड़ना चाहती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *