रामविलास पासवान के पुराने पत्र पर लोजपा में शुरू हुआ विवाद
पटना
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अंदर जारी सियासी संग्राम अभी खत्म नहीं हुआ है। पार्टी पर चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में चिराग पासवान अकेले पड़ गए हैं और अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी बीच लोजपा के युवा नेता और चिराग के दोस्त सौरभ पांडेय ने स्वर्गीय रामविलास पासवान की लिखी गई चिट्ठी जारी कर दी है। इसपर विवाद शुरू हो गया।
चिराग पासवान ने अपने पिता की एक पुरानी चिट्ठी जारी कर यह बताना चाहा है कि जिस सौरभ पांडेय को विवाद का मूल माना जा रहा है उसे स्व. पासवान अपने जीवन काल में बेटे की तरह मानते थे और उनके राजनीतिक फैसलों को सही ठहराते रहे।
