योग करें, स्वस्थ रहें – मंत्री पटेल

 भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के बारंगा में योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य डॉ. यशवंत भाटी द्वारा ऑनलाइन योग कराया गया।

मंत्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें योग को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिये। योग करके हम शारीरिक रूप से तो सशक्त होते ही हैं अपितु इससे मानसिक एकाग्रता में भी वृद्धि होती है। हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया गया है। नेहरू युवा केन्द्र, हरदा द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में वर्चुअली 94 लोगों ने योगाभ्यास किया।

कृषि मंत्री पटेल के साथ नेहरू युवा केन्द्र की जिलाधिकारी मोनिका चौधरी एवं अन्य लोगों ने भी योग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *