आई-रेड एप का प्रशिक्षण तीन सत्रों में हुआ आयोजित – एडीजी सागर

भोपाल

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीटीआरआई) डी.सी. सागर ने बताया कि आईआरएडी एप के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने के लिये 3 सत्रों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इनमें एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट वितरित किये गये।

एडीजी सागर ने बताया कि आई-रेड एप में सभी 52 जिलों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं संबंधी प्रविष्टियाँ की जा रही हैं। अब तक लगभग 20 हजार से अधिक प्रविष्टियाँ की जा चुकी हैं। सागर ने बताया कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में आई-रेड एप के क्रियान्वयन संबंधी वर्चुअल समीक्षा 3 सत्रों क्रमश: 10 जून, 17 जून और 21 जून, 2021 को की गई। आई-रेड एप में रियल टाइम डाटाबेस संबंधी प्रविष्टि का कार्य एक अप्रैल, 2021 से सभी जिलों में प्रारंभ कर दिया गया है।

सागर ने प्रविष्टियों के कार्य में जिलों द्वारा दिखाई गई रुचि और मुस्तैदी की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि डाटाबेस संबंधी कार्य में उत्तरोत्तर प्रगति होने से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *