कैमिकल फैक्ट्री में हादसा, तीन झुलसे, सीएम योगी ने लिया संज्ञान 

बिजनौर
बिजनौर की कैमिकल फैक्ट्री में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया है कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं व जिला प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करे। 

थाना कोतवाली शहर बिजनौर के मोहित पेट्रो कैमिकल फैक्ट्री में रविवार की सुबह हादसा हो गया। टैंक की भांप के प्रेशर से कैमिकल फैक्ट्री में तीन कर्मचारी झुलस गए। एक की हालत नाज़ुक है, जिसे दिल्ली के अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, दो घायलों को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं व जिला प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *