छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मेंस की परीक्षा 26 से 29 जुलाई तक

रायपुर
राज्य में कोरोना की रफ्तार धीमी होने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 की मुख्य परीक्षाओं को आयोजित करने का निर्णय लेते हुए समय सारिणी घोषित कर दी। यह परीक्षा 26 से 29 जुलाई तक पांच जिलों में निर्धारित किए गए केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की गई हैं।

राज्य लोक सेवा आयोग ने नवम्बर 2020 में 143 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था। बाद में इसमें कुछ और पदों को जोड़कर रिक्तियों की संख्या 173 कर दी गई। इसकी प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2021 में हुई। एक महीने बाद प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए। मेंस के लिए करीब 2 हजार 763 परीक्षार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 18, 19, 20 और 21 जून को परीक्षा की तिथियां निर्धारित की थीं। उसी समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ जाने के कारण परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। अब राज्य में कोरोना की स्थिति सामान्य होते जा जा रही हैं इसलिए राज्य लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर परीक्षाओं को आयोजित करने का निर्णय लेते हुए समय सारिणी जारी कर दी। राज्य सेवा की मुख्य परीक्षाएं रायपुर, दुर्ग-भिलाई, अम्बिकापुर, बिलासपुर और जगदलपुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में ही आयोजित होंगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह किसी को व्यक्तिगत तौर पर प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा और परीक्षा शामिल होते समय राज्य सरकार के द्वारा घोषित गाइड लाइन का पालन करना होगा।

इन तिथियों में आयोजित होंगी परीक्षा

  • 26 जुलाई – 9 बजे से 12 बजे – लैंग्वेज
  • 26 जुलाई – 2 बजे से 5 बजे – निबंध
  • 27 जुलाई – 9 बजे से 12 बजे – सामान्य अध्ययन 1
  • 27 जुलाई – 2 बजे से 5 बजे – सामान्य अध्ययन 2
  • 28 जुलाई – 9 बजे से 12 बजे – सामान्य अध्ययन 3
  • 28 जुलाई – 2 बजे से 5 बजे – सामान्य अध्ययन 4
  • 29 जुलाई – 9 बजे से 12 बजे – सामान्य अध्ययन 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *