देश में 22 करोड़ को पहली डोज और 5 करोड़ से अधिक दूसरी डोज लगाई गई : स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने वैक्सीनेशन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 22 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लग गई है और 5 करोड़ से अधिक दूसरी डोज़ लगाई गई है।
इसके अलावा उन्होंने कहा, पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,98,656 हो गई है। पिछले 3 दिनों में सक्रिय मामलों में 1,14,000 की कमी आई है। अब रिकवरी दर बढ़कर 96% हो गई है। हम हर रोज़ 18.4 लाख कोरोना टेस्ट कर रहे हैं।
