नर्सिंग छात्र उतरे सड़क पर, पुलिस के साथ हुई जमकर धक्का : मुक्की

रायपुर। नर्सिंग छात्र-छात्राओं का आज गुस्सा फूट पड़ा और वे बुढ़ातालाब धरने स्थल में पहुंचकर सरकार राज्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री निवासी घेरने के लिए निकले पड़े। इस बीच श्याम टॉकीज के पास छात्रों और पुलिस के साथ उनकी जमकर धक्का मुक्की शुरू हो गई और छात्र वहीं पर लेट गए और रघुपति राघव राजा राम के गाना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि जब सरकार आॅनलाइन शराब बेच सकती हैं तो आॅनलाइन परीक्षा क्यों नहीं ले सकती।

कोरोना महमारी के कारण राज्य सरकार नर्सिंग की पढ़ाई करने वाला छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित नहीं कर रही हैं और छात्र परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। इन सब के बीच आज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और वे जनता जोगी कांग्रेस प्रदीप साहू के नेतृत्व में बुढ़ातालाब धरनास्थल पहुंचे और वहां पर राज्य सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान छात्र और साहू मुख्यमंत्री निवासी घेरने के लिए निकल पड़े और चंद कदम की दूरी श्याम टॉकीज के पास पहुंचे थे कि पुलिस उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिय। इससे नाराज छात्र आगे बढ?े की कोशिश करने लगे तभी उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ देर धक्का – मुक्की के बाद छात्र सड़क पर लेट गए और रघुपति राघव राजा राम के गाने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे पर छात्र उनसे बात करने की बजाए उच्च अधिकारी से बात करने की मांग करने लगे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि नर्सिंग छात्रों की परीक्षा लेने की फुर्सत नहीं, यह कैसी सरकार है। एक ओर वे शराब को आॅनलाइन बेच रहे हैं तो छात्रों की दो साल से रुकी हुई परीक्षाएं आॅनलाइन क्यों आयोजित नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *