PHQ ने कोरोना को चकमा कैसे दोगे, स्लोगन के साथ जारी किए पोस्टर

भोपाल
चैकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देने वालों को जागरुक करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने अभियान शुरू किया है। पोस्टर्स के जरिए ऐसे लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी विवेक जौहरी के निर्देश पर कोविड 19 के संदर्भ में आम लोगों को जागरुक करने के लिए ये अभियान चलाए जा रहे हैं।

कोविड प्रोटोकॉल के पालन एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए कम्युनिटी आउटरीच के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ किया गया है। अनलॉक की स्थिति में आमजन अधिक से अधिक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा बचाव हेतु उपयुक्त व्यवहार आत्मसात करें। इसलिए कम्युनिटी आउटरीच के अंतर्गत सोशल मीडिया, पोस्टर, होडिंग, स्टीकर इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने के लिये प्रति सप्ताह एक पोस्टर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया जा रहा है।

इसी क्रम में ‘कोरोना को चकमा कैसे दोगे’ पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर  को समस्त इकाई प्रमुख अपने सोशल मीडिया अकाउंट तथा जिले के अन्य सक्रिय सोशल मीडिया ग्रुप्स पर भी इसे प्रसारित करने के आदेश पुलिस मुख्यालय ने दिए हैं। ताकि यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इसके स्टीकर बनवाकर आॅटो, टैक्सी, मिनी बस आदि वाहनों पर भी जिला पुलिस के अफसर चिपकवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *