राज्य संरक्षित स्मारक और संग्रहालय बुधवार से दर्शकों के लिए खुलेंगे
भोपाल
प्रमुख सचिव संस्कृति और आयुक्त, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालयशिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के सभी राज्य संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों को बुधवार, 16 जून 2021 से दर्शकों के लिए खोला जाएगा।शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये इन स्थानों पर केन्द्र शासन, राज्य शासन और जिला आपदा प्रबंधन समिति की अनुशंसाओं पर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि संचालनालय के 31 मई 2021 को जारी आदेश अनुसार प्रदेश के सभी राज्य संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों को कोविड-19 संक्रमण के कारण 15 जून 2021 या आगामी आदेश तक बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया था।
