पौधरोपण आज की महती आवश्यकता है – डॉ.मिश्रा

भोपाल
गृह मंत्री डॉ. न
रोत्तम मिश्रा ने  अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत दतिया के वृन्दावन धाम परिसर में आम का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण आज की महती आवश्यकता है। इससे हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावी पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित  कर सकेंगे। डॉ. मिश्रा ने कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को एक अन्य  कार्यक्रम में सम्मानित भी किया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने वृंदावन धाम कॉलोनी में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान अंतर्गत आदिशक्ति ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा आयोजित  पौधरोपण कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे लिए सदैव पूज्यनीय रहे हैं। कोरोना काल में हम वृक्षों के महत्व को भली-भाँति जान चुके हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।

डॉ.मिश्रा ने बाल प्रगति संस्थान दतिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  शासकीय  सेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के शासकीय कर्मचारियों ने कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य कर समाज में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री डॉ. मिश्रा पूर्व में भी कोरोना संकट की घड़ी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की समाजसेवी संस्थाओं, सफाई कर्मियों , समाचार पत्र वितरक (हॉकर्स), स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *