पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया, साथी हुए फरार

 फरीदपुर 
 बरेली के फरीदपुर में लकड़ी कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे  कार सवार बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने छत से कूद कर खुद को गोली मार ली। जबकि पुलिस ने दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों के अन्य साथी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। 

फरीदपुर के लाइनपार सिसैया रोड़ के सुखपाल शर्मा लकड़ी का कारोबार करते हैं। एक मकान में चक्की लगी हुई है। गुरूवार की रात सुखपाल शर्मा अपने दूसरे घर में परिवार के साथ सो रहे थे। जबकि कुछ ही दूरी पर स्थित उनका एक घर बंद पड़ा हुआ था। आधी रात के बाद चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी गश्त करते हुए सुखपाल शर्मा के घर के सामने से निकल रहे थे। उन्होंने बदमाशों को घर के ताले काटते हुए देखा। जिसके बाद चीता मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने थाने फोन करके पुलिस टीम को बुला लिया। पुलिस टीम ने पूरे घर की घेराबंदी कर ली। इस दौरान एक बदमाश ने छत से कूदने के बाद खुद की कनपटी में गोली मार ली। वह वहीं ढेर हो गया। जबकि अन्य बदमाश मौके से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *