कार्तिक आर्यन ने हिला डाली साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सत्ता

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया के चार्मिंग बॉय हैं। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ स्टार कार्तिक आर्यन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स से इंटरनेट पर हंगामा मचा देते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन फिल्ममेकर करण जौहर और शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन की फिल्मों से बाहर निकाले जाने की वजहों से सुर्खियों में थे। जिसके बाद उनके फैंस के बीच काफी हलचल बढ़ गई थी। बावजूद इसके कार्तिक आर्यन इन खबरों पर चुप्पी बनाए अपनी निजी जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म अला वैंकुठपुरमलो के सुपरहिट गाने ‘बुट्टा बुमा’ पर थिरकते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने एक बेहद मजेदार कैप्शन दिया है। एक्टर ने लिखा है, ‘डांस लाइक’.. (कोई नहीं देख रहा, ऐसा मत लिखना प्लीज) इसके साथ ही एक्टर ने एक प्रार्थना वाली इमोजी भी पोस्ट की है। कार्तिक आर्यन ने ये वीडियो शेयर कर क्रेडिट्स के बाद हैशटैग डांस लाइक कार्तिक आर्यन लिखा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को अपने डांसिंग मूव्स से जबरदस्त टक्कर देते दिख रहे हैं। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *